Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
23-Feb-2025 02:48 PM
By HARERAM DAS
MAHA SHIVRATRI: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसके दो दिन पहले बेगूसराय में अद्भूत चमत्कार देखने को मिला। ग्रामीण सांप मारने के लिए गये हुए थे लेकिन वहां से जो कुछ जमीन से निकला पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा।
दरअसल सांप मारने के दौरान ग्रामीणों की नजर जमीन के अंदर से निकले शिवलिंग पर गई। जिसके बाद पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। शिवलिंग निकलने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और आस-पास के इलाके और गांव से लोग यहां पहुंचने लगे। जमीन से निकले शिवलिंग की लोग पूजा करने में लगे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। जय भोलेनाथ और ऊ नम: शिवाय से पूरा इलाका गूंज उठा।
सदर प्रखंड के नीमाचांदपुरा इलाके के परना पंचायत के वार्ड संख्या 9 में अचानक जमीन के अंदर से शिवलिंग मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग पूजा-पाठ करने के लिए पहुंच रहे हैं। शिवरात्रि के दो दिन पहले जमीन के निकले शिवलिंग को लोग बाबा भोले का चमत्कार मान रहे हैं।
महाशिवरात्रि के ठीक पहले भगवान शिव के शिवलिंग के अचानक से जमीन के अंदर से निकल जाने को लोग चमत्कार और ईश्वर की कृपा मान रहे है। अचानक से जमीन के अंदर से निकलने वाले शिवलिंग की पूजा-अर्चना में रात से ही लगे है और अब यहाँ मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। लोग इसे भगवान शंकर का चमत्कार मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि अचानक शिवलिंग निकलना यह अपने आप में अद्भुत है।