पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
23-Aug-2020 09:42 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI : जिले में मुहर्रम पर्व को लॉकडाउन का पालन करते हुए शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में टाउन थाना अध्यक्ष व सीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कोरोनावायरस से बचाव को लेकर जारी लॉकडाउन के गाइडलाइन्स के अनुसार किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन करने का निर्देश नहीं दिया गया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मुहर्रम के दौरान ताजिया, सीपर अथवा अखाड़े का कोई जुलूस इत्यादि नहीं निकाला जाएगा.
वहीं, इस दौरान शस्त्र प्रदर्शन व लाउडस्पीकर पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. इमामबाड़ा में स्थानीय व्यक्तियों को एकत्रित होने की अनुमति भी नहीं दी गई है एवं लोगों को अपने-अपने घरों में केवल अपने परिवार के सदस्य के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मजलिस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है.
शरारती तत्वों और सोशल मीडिया पर भी पुलिस की रहेगी पैनी नजर रहेगी ताकि किसी की जाति एवं धर्म को लेकर या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने की कोशिश कोई न करे. यदि कोई भी शरारती तत्व खलल पैदा करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस खलल पैदा करने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी. इस मौके पर सीओ दीपक कुमार के अलावा मो. संजय कुमार, महेन्द्र चौधरी, मो. असरफ, मो. लल्लू खान, राहुल कुमार, शंकर साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।