ब्रेकिंग
‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवअब पूरी तरह वर्चुअल मोड में चलेगी पटना हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर फैसला; नई SOP जारी‘नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को चुना अपना उत्तराधिकारी’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयानBihar News: राजस्व सेवा के 32 अफसरों का ट्रांसफर, 16 जिलों में भू अर्जन अधिकारी तो 16 सबडिविजन में S.R.0 की पोस्टिंग, लिस्ट देखें.... अब तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार और चौथा बच्चा पैदा होने पर मिलेंगे इतने रुपये, सरकार का शानदार ऑफर‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवअब पूरी तरह वर्चुअल मोड में चलेगी पटना हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर फैसला; नई SOP जारी‘नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को चुना अपना उत्तराधिकारी’, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयानBihar News: राजस्व सेवा के 32 अफसरों का ट्रांसफर, 16 जिलों में भू अर्जन अधिकारी तो 16 सबडिविजन में S.R.0 की पोस्टिंग, लिस्ट देखें.... अब तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार और चौथा बच्चा पैदा होने पर मिलेंगे इतने रुपये, सरकार का शानदार ऑफर

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार!

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कॉनली ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नाबाद 72 रन बनाकर उन्होंने टीम को रोमांचक जीत दिलाई और फैंस का दिल जीत लिया।

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार!
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में हर सीजन कोई न कोई नया चेहरा सुर्खियों में आ ही जाता है। इस बार शुरुआत में ही एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने अपने पहले ही मैच में सबका ध्यान खींच लिया। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कूपर कॉनली ने डेब्यू मैच में ऐसी शानदार पारी खेली कि क्रिकेट फैंस ही नहीं, बल्कि बड़े खिलाड़ी भी उनके मुरीद हो गए।


पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए कूपर कॉनली ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में नाबाद 72 रन बनाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। यह मैच मुल्लांपुर में खेला गया, जहां पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीत दर्ज की।


डेब्यू मैच में दिखाई क्लास

22 साल के इस युवा बल्लेबाज ने तीसरे नंबर पर उतरकर जिम्मेदारी भरी पारी खेली। शुरुआत में विकेट गिरते रहे, लेकिन कूपर कॉनली ने एक छोर संभाले रखा और अंत तक टिके रहे। अपनी इस मैच जिताऊ पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार खेलकर मैच को अंत तक ले गए और टीम को जीत दिलाई।


चहल भी हुए प्रभावित

पंजाब किंग्स के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आए। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कॉनली की जमकर तारीफ की।

चहल ने कहा कि इतनी कम उम्र में जिस तरह का आत्मविश्वास और समझ कॉनली ने दिखाई है, वह काबिले-तारीफ है। उनके मुताबिक, “वह सिर्फ 22 साल का है, लेकिन खेल को समझने का तरीका बहुत परिपक्व है। जिस तरह उसने मैच को अंत तक लेकर गया, उससे साफ है कि उसमें जीत की भूख है।”


मुश्किल हालात में दिखाया धैर्य

मैच के दौरान पंजाब किंग्स के अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। प्रियांश आर्य, कप्तान श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस जल्दी आउट हो गए। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी कूपर कॉनली के कंधों पर आ गई।लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय धैर्य दिखाया और मैच को धीरे-धीरे अपने पक्ष में किया। यही बात उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।


गेंदबाजी में भी दिखा दम

इस मैच में युजवेंद्र चहल ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 28 रन देकर 2 विकेट लिए और बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा। उनकी गेंदबाजी की वजह से गुजरात टाइटन्स की टीम 162 रन तक ही सीमित रह गई।


चहल ने बताया कि पिच थोड़ी धीमी थी, इसलिए टीम की रणनीति तेज गेंदबाजी करने के बजाय बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए उकसाने की थी।


सीजन की खोज बन सकता है ये खिलाड़ी

चहल ने साफ कहा कि अगर कूपर कॉनली इसी तरह खेलते रहे, तो वह इस सीजन की सबसे बड़ी खोज साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहा है, मुझे लगता है कि वह इस आईपीएल सीजन का स्टार बन सकता है।”


टीम को नहीं है चिंता

हालांकि इस मैच में टीम के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन चहल ने इसे लेकर चिंता जताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि हर सीजन में ऐसे एक-दो मैच होते हैं और टीम आगे बेहतर प्रदर्शन करेगी।

संबंधित खबरें