ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Bihar News: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़ मामले में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में पंडा समिति के 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस घटना में 8 महिलाओं समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दीपनगर थाना प्रभारी (SHO) राजमणि सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी जानकारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी।


दरअसल, मंगलवार को मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी, तभी अचानक भगदड़ मच गई। प्रारंभिक जांच में भीड़ नियंत्रण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। डीजी ऑपरेशन और स्पेशल ब्रांच कुंदन कृष्णन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और माना कि भीड़ प्रबंधन में बड़ी चूक हुई है।


जांच में यह भी सामने आया कि मंदिर परिसर में अव्यवस्थित तरीके से दुकानें लगाई गई थीं, जिससे आने-जाने का रास्ता काफी संकरा हो गया था। भीड़ बढ़ने के बाद लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और हालात बेकाबू हो गए।


इस मामले में पंडा समिति के 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, वे सभी मघड़ा गांव के निवासी हैं और घटना के समय मंदिर परिसर में मौजूद थे। प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता