ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ विशेष महत्व रखता है। इस दिन की गई भक्ति और खास चौपाई का जाप जीवन में बल, बुद्धि और मानसिक शांति लाने में मदद करता है। साल 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी।

हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Shri Hanuman Chalisa chaupayi: हनुमान जयंती के मौके पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना का खास महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई भक्ति और जाप जीवन के कई कष्टों को दूर कर सकती है। खासतौर पर हनुमान चालीसा का पाठ बेहद फलदायी माना गया है।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान चालीसा की हर चौपाई अपने आप में शक्तिशाली मानी जाती है, लेकिन कुछ खास चौपाइयों का जाप करने से विशेष लाभ मिलता है। अगर आप जीवन में बल, बुद्धि और सफलता चाहते हैं, तो एक खास चौपाई का नियमित जाप बहुत असरदार माना जाता है।


ये चौपाई दिलाएगी बल और बुद्धि

“बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार।

बल-बुद्धि बिद्या देह मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।“


इस चौपाई में भक्त खुद को अज्ञानी मानते हुए हनुमान जी से प्रार्थना करता है कि वे उसे बल, बुद्धि और विद्या प्रदान करें। साथ ही जीवन के सभी दुख, दोष और कष्टों को दूर करने की विनती करता है। मान्यता है कि इस चौपाई का सच्चे मन से जाप करने पर व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है, डर दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है।


क्यों खास है हनुमान जयंती का दिन

हनुमान जयंती का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए पाठ और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। साल 2026 में यह पर्व 2 अप्रैल को मनाया जा रहा है।


धार्मिक मान्यता है कि इस दिन अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो आपको भय से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


कैसे करें इस चौपाई का सही जाप

अगर आप इस चौपाई का पूरा लाभ लेना चाहते हैं, तो कुछ आसान नियमों का पालन करना जरूरी है—

सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें

हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठें

घी या तेल का दीपक जलाएं

कम से कम 108 बार (1 माला) इस चौपाई का जाप करें

तुलसी की माला का उपयोग करना शुभ माना जाता है

अगर रोज संभव न हो, तो मंगलवार और शनिवार के दिन भी इसका जाप किया जा सकता है।


क्या मिलते हैं लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस चौपाई का नियमित जाप करने से—

मन का भय दूर होता है

आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है

पढ़ाई और करियर में सफलता मिलती है

मानसिक तनाव कम होता है

जीवन के कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं


भक्ति में भावना सबसे जरूरी

धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि किसी भी मंत्र या चौपाई का असर तभी होता है, जब उसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जाए। सिर्फ शब्दों का उच्चारण नहीं, बल्कि मन की सच्चाई और आस्था ही असली शक्ति होती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए, तो इस हनुमान जयंती पर इस खास चौपाई का जाप जरूर करें।


(नोट: मैं यह नहीं वादा करता कि मेरी दी गई जानकारी पूरी तरह सही है। ज्यादा जानकारी के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें )