UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
19-Nov-2020 07:26 AM
PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। आज व्रती खरना पूजा करेंगे। नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत कल यानी बुधवार को हो गई थी आज शाम खरना पूजा होगी। गुड़ और दूध में अरवा चावल से बनी खीर और रोटी का भोग लगाया जाएगा और इसे ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगे।
कोरोना काल को देखते हुए इस बार का छठ बेहद सतर्कता वाला होगा। गंगा घाटों पर लोग अर्घ्य देने के लिए जाने से बचेंगे। प्रशासन की तरफ से भी लगातार अपील की जा रही है कि लोग कम से कम संख्या में गंगा घाट पहुंचे लेकिन आस्था का उफान ऐसा है कि गाड़ियां नहीं चलने के बावजूद बड़ी तादाद में लोग गंगा किनारे छठ पूजा करने के लिए जाने को तैयार हैं। प्रशासन ने पटना के गंगा घाटों पर हर तरह के इंतजाम पूरे कर लिए हैं हालांकि गाड़ियों का परिचालन गंगा किनारे वाली सड़कों और इलाकों में पूरी तरह से वर्जित रहेगा। पटना के गंगा घाट तक पहुंचने के लिए कम से कम 1 किलोमीटर और ज्यादा से ज्यादा 3 किलोमीटर तक व्रतियों को पैदल चलना होगा।
वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई परिवार अपने घर की छतों औरआसपास के तालाब पर ही छठ पूजा करने का मन बना चुके हैं। ज्यादातर लोगों ने घर के छत के ऊपर ही कुंड बनाकर छठ पूजा करने की तैयारी की है। आपको बता दें कि 20 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और 21 नवंबर की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।