LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
09-Nov-2021 07:00 AM
PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। आज खरना पूजा के साथ व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगे। इसके पहले सोमवार को नहाए खाए के साथ छठ पूजा की शुरुआत हुई आज शाम के वक्त खरना पूजा होगी। खरना पूजा में रोटी के साथ साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। यही प्रसाद खाने के बाद व्रती निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगे।
छठ पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय हो चुका है। राजधानी की पटना की हर सड़क और गली और रोशन हो चुकी है। घाटों पर साफ-सफाई को अंतिम रुप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से घाटों पर इंतजाम किए गए हैं उन्हें आज दोपहर तक तैयार कर लिया जाएगा। फल बाजार से लेकर दूसरे बाजारों तक में बड़ी रौनक देखने को मिल रही है। दीघा से कलक्ट्रेट तक के घाट सजाये जा चुके हैं। काली घाट के मुख्य द्वार पर 40 फीट ऊंचा तोरण द्वार बनाया गया है। इसपर तिरंगा फहराया गया है। दरभंगा हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पटना कॉलेज घाट पर भी लाइट लगा दी गई है। घाट पर किसी तरह की समस्या नहीं है। पटना कॉलेज के भवन को सजा दिया गया है। इसी तरह से लॉ कॉलेज घाट में अच्छी सजावट की गई। है। लॉ कॉलेज से गंगा घाट तक सजाया गया है।
पटना के कई गंगा घाटों पर इस बार दलदल के कारण पूजा कर पाना संभव नहीं होगा। कलेक्ट्रेट घाट पर पूजा करने वालों को लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलना होगा। पटना के कलेक्ट्रेट और महेंद्रु घाट पर संपर्क पथ का निर्माण नहीं होने के कारण यह जाने के लिए बांस घाट से रास्ता बनाया गया है। इस वजह से बांस घाट पर इस बार दबाव बढ़ने की आशंका है। पवित्रता और स्वच्छता का महापर्व छठ बिहार और पूर्वांचल के इलाके में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है हालांकि अब देश विदेश में भी लोग छठ पूजा का आयोजन करने लगे हैं। बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक पूरा माहौल छठमय नजर आएगा।