ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / religion / Baba Bageshwar in Bihar: बिहार में फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का नाम, मुजफ्फरपुर...

Baba Bageshwar in Bihar: बिहार में फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का नाम, मुजफ्फरपुर में भव्य आयोजन शुरू

Baba Bageshwar in Bihar: बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। इस बार वे मुजफ्फरपुर में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ में भाग लेंगे और प्रवचन करेंगे।

20-May-2025 12:36 PM

By First Bihar

Baba Bageshwar in Bihar:  बाबा बागेश्वर धाम के वायरल पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस बार वे मुजफ्फरपुर में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ में पधारेंगें और प्रवचन देंगे। उनका कार्यक्रम राधानगर हाईवे किनारे बने विशेष मंडप में होगा, जहां उनके प्रवचनों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल भी लगाया गया है ताकि ख़राब मौसम की वजह से कोई परेशानी  न हो सके।


यह दस दिवसीय महायज्ञ बड़े धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को शुभारंभ के अवसर पर 1100 कन्याओं ने मधुबनी पोखर में गंगाजल से जलबोझी की रस्म निभाई। इसके बाद वे यज्ञ स्थल पहुंचीं, जहां वाराणसी से आए आचार्य के द्वारा कलश स्थापना की गई  है। 


बाबा बागेश्वर शास्त्री का प्रवचन मंगलवार और बुधवार को होगा, जिसमें वे प्रतिदिन चार घंटे तक प्रवचन देंगे। उनके आगमन से आसपास के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मुजफ्फरपुर सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि सोमवार से ही कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हो चुकी है। 23 मई को सामूहिक उपनयन संस्कार, जबकि 28 मई को पूर्णाहुति होगी। नगर निगम की ओर से मौके पर चलंत शौचालय, शुद्ध पेयजल टंकी, और नलों की व्यवस्था की गई है। 


वहीँ ,हमेशा चर्चा में रहने वाले अनिरुधाचार्य जी  महाराज भी 23 मई से 27 मई तक प्रवचन देंगे। दो महान संतों के दिव्य वचनों को सुनने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह  का वातावरण है। जो  लोग वहां उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए  यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रवचन की व्यवस्था की गई है, ताकि हर कोई अपने घर से ही इस धार्मिक आयोजन से जुड़कर आनंद ले सके।