रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड
17-Dec-2022 12:49 PM
CHHAPRA: बिहार के छपरा में ज़हरीली शराब से हुई मौत को लेकर सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान छपरा पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात की। इस दौरान एक महिला उन्हें पकड़कर फुट-फूटकर रोने लगी। उसने अपने दर्द बयां किए, जिसे सुनकर चिराग भावुक हो गए। वहीं, छपरा पहुंचकर चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला।
आपको बता दें, कल यानी शुक्रवार को चिराग पटना पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश पर हत्या के आरोप लगाए थे। चिराग ने कहा था कि छपरा में लोगों की शराब से मौत नहीं बल्कि उनकी हत्या हुई है। वहीं, उन्होंने सीएम से इस्तीफे की भी मांग की। मौत के लिए उन्होंने नीतीश कुमार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून फेल है। मुख्यमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि शराबबंदी कानून ही इन्हें गद्दी से उतारेगा। वहीं, आज चिराग छपरा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की।
गौरतलब है कि छपरा में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा हैं। जहरीली शराब पीने से अब तक 73 लोगों की जान जा चुकी है जबकि अब भी दर्जनों लोग जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। मंगलवार से शुरू हुआ मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। एक साथ इतने लोगों की मौत को लेकर बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच चुका है। सीवान और बेगूसराय से भी जहरीली शराब से मौत की खबरें आ रही है। सीवान में पांच जबकि बेगूसराय में दो लोगों की मौत जहरीली शराब से हुई है।