ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

सृजन घोटाला में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर के तत्कालीन भू अर्जन पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह की पूरी पेंशन जब्त कर ली है। आरोप है कि पद पर रहते हुए उन्होंने अरबों रुपये की सरकारी राशि फर्जी तरीके से सृजन बैंक के खाते में जमा किया.

सृजन घोटाला, राजीव रंजन सिंह, भागलपुर सृजन स्कैम, पेंशन जब्ती, बिहार भ्रष्टाचार मामला, सृजन महिला विकास समिति, सीबीआई जांच, बिहार प्रशासनिक कार्रवाई, भागलपुर कोतवाली केस 500/17, सरकारी राशि गबन
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: सृजन घोटाले में शामिल बड़ी मछली के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. रिटायरमेंट के बाद घोटालेबाज अधिकारी की पूरी पेंशन राशि जब्त कर ली गई है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी कर दिया है. 

अरबों रू सृजन के खाते में जमा किया...

भागलपुर के तत्कालीन जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप थे. भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के दौरान इन्होंने अरबों रू की सरकारी राशि को निजी स्वार्थ में सृजन महिला विकास समिति के खाते में फर्जी तरीके से जमा कराया था. इन आरोपों के लिए आरोपी अधिकारी के खिलाफ भागलपुर के कोतवाली थाने में केस सं-500/17 दर्ज की गई थी. जिलाधिकारी ने इस अधिकारी के खिलाफ 31 अगस्त 2017 को आरोप पत्र गठित कर विभाग को उपलब्ध कराया था. साथ ही एक पूरक आरोप पत्र भी दिया गया जिसमें बिना सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति के दूसरे बैंक में खाता खोला गया,जो गलत है. सरकार ने 28 मार्च 2018 के प्रभाव से विभागीय कार्यवाही चलाया और जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया. 

सीबीआई केस में अधिकारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृत, ट्रायल में है केस 

चूंकि यह मामला सीबीआई को हस्तांतरित हो गया था. लिहाजा सीबीआई ने आरोपी भू अर्जन अधिकारी राजीव रंजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस केस में सरकार ने अभियोजन की स्वीकृति दे दी है. केस अभी ट्रायल के दौर में है. इसी बीच संचालन पदाधिकारी ने पूरक आरोपों पर अपनी रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया. 

पूर्ण पेंशन जब्त करने का आदेश

जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद सरकार ने भागलपुर के तत्कालीन भू अर्जन पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह जो सेवानिवृत हो चुके हैं,उनकी पेंशन को 100 फीसदी जब्त करने का आदेश दिया है. इस संबंध में 24 मार्च को आदेश जारी किया गया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता