Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
16-May-2024 02:39 PM
By First Bihar
RAXAUL : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को रक्सौल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम चंपारण के एनडीए प्रत्याशी संजय जायसवाल के लिए वोट मांगा। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक हमने बिहार में जो काम किया है वह किसी से छुपा नहीं है।
वर्ष 2005 से पहले वाले बिहार और यहां के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया। लेकिन आज झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। नीतीश के निशाने पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राबड़ी देवी थीं। उन्होंने पश्चिम चंपारण के मुसलमानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में बताया और पुराने दिनों की उन्हें याद ताजा करवाई। लालू-राबड़ी ने मुसलमानों के लिए क्या कुछ किया है, इसकी चर्चा नीतीश कुमार ने रक्सौल के मंच से की।
वर्ष 2020 में हमने जो नौकरी और रोजगार को लेकर घोषणा की थी, उसे पूरा किया जा रहा है। कब्रिस्तान की घेराबंदी हो या मदरसा को पैसे देने की बात, हमारी सरकार ने वह सब काम किया। पहले कब्रितान को लेकर कितना झंझट होता था, लेकिन उस लड़ाई को खत्म हमने किया है। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाई। जगह-जगह सड़क, बिजली, पुल, पुलिया से लेकर हर काम कराया। इसलिए हमलोग काम के आधार पर वोट मांग रहे है। जबकि विरोधी लोग रोजगार को लेकर झूठे दावे कर रहे हैं।
मुस्लिम वोटरों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूछा कि क्या मदरसा को किसी ने सरकारी मान्यता दी थी? मदरसा को सरकारी मान्यता देने का काम हमारी सरकार ने किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि मुस्लिम लोगों से हम यही पूछेंगे कि पहले बिहार में लालू-राबड़ी की सरकार थी तो वह कुछ देता था तुमको और आज उसी को वोट दिजिएगा। आपका सब काम हम ही लोग न करवाये हैं और आप उसको वोट दीजिएगा?
जान लीजिए यदि ऐसा किया तो वह फिर आएगा और फिर गड़बड़ करेगा। पहले कितना झगड़ा होता था, यह बात सब जानते हैं। हमलोग आए तो यह सब बंद हो गया न। अब कही झगड़ा नहीं होता है। एक-एक करके सारा काम हमने कराया है। मुस्लिम लोगों को हर तरह की सुविदाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी चीजों का ध्यान रखकर किसी को वोट दें, आपका वोट कीमती है। सोच-विचार करके किसी को वोट दें। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने हर घर बिजली, नल का जल और शौचालय पहुंचाया है। पहले ई लोग किसी को नौकरी दिया था क्या? हमलोगों ने 8 लाख लोगों को नौकरी और लाखों लोगों को रोजगार दिया है।