पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
24-May-2024 09:51 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन में कई सभाएं कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी 9वीं बार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी पाटलिपुत्र, बक्सर और काराकाट में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। तीनों ही सभाओं ने इंडी गठबंधन पीएम मोदी के निशाने पर रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पीएम मोदी की पहली चुनावी सभा सुबह 11.30 बजे पाटलिपुत्र लोकसभा के अंतर्गत पटना के बिक्रम स्थित कृषि भवन में होगी। इस सीट पर बीजेपी के मौजूद सांसद रामकृपाल यादव चुनाव मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और महागठबंधन की उम्मीदवार मीसा भारती से है। बिक्रम में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी काराकाट के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी की दूसरी सभा रोहतास के काराकाट में होगी। डेहरी के सुअरा हवाई अड्डा मैदान में वह एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। इस सीट से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं जबकि महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर राजा राम सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। तीनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है।
प्रधानमंत्री की तीसरी सभा बक्सर के अहिरौली में होगी, जहां वह एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए लोगों से वोट मांगेंगे। महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के सुधाकर सिंह चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि इन तीनों सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है। आखिरी चरण में बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग होगी। आठ सीटों में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद शामिल हैं।