बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
30-Aug-2025 01:39 PM
By RAKESH KUMAR
Voter Adhikar Yatra: भोजपुर के आरा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। जैसी ही रोड शो आरा शहर में घुसा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और राहुल गांधी को काला कपड़ा दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आय़ोग द्वारा राज्य में कराए गए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य के खिलाफ महागठबंधन के नेता वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं जबकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी समेत महागठबंधन के बड़े नेता इस यात्रा में शामिल हैं।
इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक के दूसरे प्रदेशों के नेता भी शामिल हो रहे हैं और चुनाव आयोग के फैसले का विरोध जता रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग से मिलीभगत कर बीजेपी गरीबों का वोट काटने की साजिश रच रही है और बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। इसी के विरोध में महागठबंधन के नेता बिहार के जिलों में घूम-घूमकर रोडशो कर रहे हैं।
शनिवार को जैसे ही महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा आरा शहर में पहुंची, तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ साथ वहां मौजूद लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए और जमकर हंगामा किया।