ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / politics / विजय सिन्हा ने तेजस्वी से पूछा सवाल, क्या आपके माता-पिता ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं करते...

विजय सिन्हा ने तेजस्वी से पूछा सवाल, क्या आपके माता-पिता ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं करते थे?

08-Sep-2024 07:16 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को गया में आयोजित मगही कला उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरजेडी का मतलब लोगों को बताया। 


विजय सिन्हा ने कहा कि राजद का मतलब अराजकता, जंगलराज, समाज में उन्माद पैदा करना, नरसंहार, हत्या और अपहरण का उद्योग चलाना है। यह सब राजद के संस्कृति का पार्ट है और जंगलराज के युवराज तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बने हैं। इनके माता-पिता और खुद तेजस्वी यादव जब सत्ता में थे तब वो ट्रांसफर-पोस्टिंग करते थे कि नहीं करते थे। किसी भी विषय पर ये लोग अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर जो बयान दिया था उसी का जवाब आज गया में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिया है। 


बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं और एनडीए के साथ मिलकर समाज में सामाजिक सौहार्द, शांति और विकास के लिए पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। थोड़े दिन के लिए मुख्यमंत्री उन्हें बुला लिए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही कहा था यह तो तनाव ही पैदा कर रहा था। समाज को लड़ाने और जनता की गाढ़ी कमाई लूटने का काम ये लोग मिलकर कर रहे थे। हाथ से सत्ता जाते ही ये लोग बौखलाए हुए हैं और सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बोल रहे हैं।