CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar News: फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का बड़ा खुलासा, शादी के नाम पर 5 लाख की ठगी Bihar News: हाकिम का 'ड्राइवर' चला रहा खनन कार्यालय ! पुलिस को फोन कर हड़काया...ओवरलोडेड गाड़ियों को छुड़वाया, बाद में पता चला- जिसे अधिकारी समझे वो तो साहब का चालक था, फिर... Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश Patna University : पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हिंसा, बीएन कॉलेज में जमकर चलें रॉड-हॉकी स्टिक; वीमेंस कॉलेज में भी हुई भिडंत; जानिए क्या है नया अपडेट
12-Sep-2025 12:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर बिहार कांग्रेस द्वारा बनाए गए एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। इस मामले पर बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कदम बेहद निंदनीय और असंवेदनशील है।
विजय चौधरी ने कहा कि अब विपक्ष के लिए मजाक उड़ाना और गाली देना स्वभाव बन गया है। यह उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है। प्रधानमंत्री की मां को लेकर इस तरह का एआई वीडियो बनाना न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि समाज की गरिमा के खिलाफ भी है।
विजय चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने "सर" और "माई बहिन" योजना पर सवाल उठाए थे। मंत्री चौधरी ने कहा कि जो लोग सत्ता में आने की बातें कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि सत्ता जनता के आशीर्वाद से मिलती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन-रात जनता के लिए काम कर रहे हैं, और यही कारण है कि बिहार आज चौमुखी विकास की राह पर अग्रसर है।"
तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध पर की गई टिप्पणी पर भी विजय चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपराध से कभी समझौता नहीं करती। पुलिस निष्पक्ष रूप से जांच करती है और जो भी दोषी होता है, उसे साक्ष्य के आधार पर जेल भेजा जाता है। कानून व्यवस्था पर सरकार की पकड़ पूरी तरह मजबूत है।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना
