OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा
22-Jul-2022 08:40 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सात सदस्यों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास होगा। दरअसल, इन सभी सदस्यों का आज यानी शुक्रवार को शपथग्रहण होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहेंगे।
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सातों नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। आपको बता दें, इन सदस्यों में भाजपा से अनिल शर्मा और हरि सहनी, जदयू से रवींद्र प्रसाद सिंह और आफाक अहमद खां, राजद से कारी सोहेब, मुन्नी देवी और अशोक कुमार पांडेय शामिल हैं, जो आज अपने पद की शपथ लेंगे।
गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के 7 विधान पार्षदों का कार्यकाल 21 जुलाई को खत्म हो गया था। इनमें जदयू से मो. कमर आलम, गुलाम रसूल बलियावी, रोजिना नाजिश, रणविजय कुमार सिंह और सीपी सिन्हा, भाजपा से अर्जुन सहनी और भाजपा के सहयोग से विधान पार्षद बने वीआईपी नेता मुकेश सहनी शामिल हैं। चूंकि 7 सीट के लिए सात ही उम्मीदवारों का ही नामांकन हुआ था इसलिए वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ने से भाजपा से 2, जदयू से 2 और राजद से 3 प्रत्याशियों की जीत तय हुई थी। गौर करने वाली बात तो ये है कि वीआईपी का विधानपरिषद में अब अस्तित्व ही खत्म हो गया।