वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
16-Dec-2024 06:53 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के महुआ विधायक ( MLA) डॉ. मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मनीष चौधरी नामक शख्स ने आरजेडी विधायक मुकेश रौशन के मोबाइल पर फोन कर कार्यालय को जलाने और जान से मारने की धमकी दी है।
बता दें कि राजद विधायक मुकेश रौशन के पिता की बीते दिनों अपराधियों ने हत्या की थी। अब मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मोबाइल नंबर 7417173317 से मनीष चौधरी नामक कॉलर ने 4 बार वाट्सअप कॉलिंग कर यह धमकी दी है।
मनीष चौधरी खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। सोमवार की शाम 6 बजे से वह लगातार विधायक को कॉल कर रहा है। मोबाइल पर कॉल कर मनीष नामक शख्स ने होश ठिकाने लगाने के साथ-साथ भद्दी गलियां भी दी। राजद विधायक मुकेश रौशन ने पटना SSP पटना को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है। वही पटना SSP राजीव मिश्रा ने आरजेडी विधायक को लिखित शिकायत करने को कहा है।