ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / कांटी में लोजपा (रामविलास) की सभा, पार्टी के विचार धारा से जुड़ने की...

कांटी में लोजपा (रामविलास) की सभा, पार्टी के विचार धारा से जुड़ने की अपील

13-Feb-2024 08:34 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली लोकसभा के कांटी प्रखंड में लोजपा (रामविलास) की सभा हुई। घमोली  रामनाथ पंचायत के सम्रेशपुर गांव में पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)  के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित किया। 


उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। कांटी प्रखंड के लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचार धारा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने को कहा। 


सभा को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज पांच किलो अनाज आपको मिलता है। इस स्कीम को स्व. रामविलास पासवान ने लाया था। हरेक गरीब को अनाज देने की योजना उन्होंने ही बनाई थी यह योजना उनकी ही देन है जिसे पीएम मोदी ने अगले पांच साल तक लोगों को फ्री कर दिया है।


उन्होंने कहा कि आज हरेक के हाथ में मोबाइल है। यह देन भी रामविलास पासवान का था वो चाहते थे कि रिक्शा-ठेला वाले सभी के पास मोबाइल हो और वो भी मोबाइल पर बात करे। इस काम को जमीन पर उतारने का काम उन्होंने ही किया। इसी का नतीजा है कि आज हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल फोन है। आज स्व. रामविलास का सपना पूरा हो गया है। 


इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य लोगों को उन्होंने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में काशी नाथ झा जिला उपाध्यक्ष, प्रभुनाथ पासवान संसदीय बोर्ड प्रखंड अध्यक्ष और अविनाश कुमार पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर बूथ कमिटी तैयार करके देने को कहा गया। इस अवसर पर उज्जवल कुमार, इंद्रदेव पासवान, सुबोध कुमार, मुकेश पासवान,अमरेश कुमार भी सभा में मौजूद थे।

news image


news image