Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल
08-Dec-2022 10:26 AM
MUZAFFARPUR: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बना रखी थी। लेकिन पांचवें राउंड में गेम चेंज हो गया। चार राउंड में आगे रहने के बाद पांचवें राउंड में बीजेपी 682 वोट से पिछड़ गई। यानी इस राउंड में जेडीयू 682 वोट से आगे निकल गई है।
आपको बता दें, पहले राउंड में बीजेपी को 4194 वोट मिले जबकि जेडीयू को 2195 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, वीआईपी को 372 और एआईएमआईएम को 172 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड में भी बीजेपी आगे रही। बीजेपी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को दूसरे राउंड में 7936 वोट मिले हैं जबकि जेडीयू के मनोज कुशवाहा ने 6369 वोट प्राप्त किया है। वहीं, वीआईपी के नीलाभ कुमार ने 416 मत पाया है जबकि एआईएमआईएम को 321 वोट मिले हैं। इस राउंड में भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) करीब 1,567 वोट से आगे है। वहीं, तीसरे राउंड की बात करें तो बीजेपी को 11843, जेडीयू को 10628, वीआईपी को 578 जबकि AIMIM को 546 वोट मिले हैं। चौथे राउंड में केदार प्रसाद गुप्ता को 15493 मत जबकि मनोज कुशवाहा को 14552 वोट मिले हैं। छठे राउंड में केदार प्रसाद गुप्ता को 22587 जबकि मनोज कुशवाहा को 20521 मत प्राप्त हुआ है।
बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा कर रही है।