ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला

Home / politics / डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद उम्र विवाद में पड़े, पिछले कई चुनावों में अलग-अलग...

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद उम्र विवाद में पड़े, पिछले कई चुनावों में अलग-अलग दी जानकारी

22-Nov-2020 07:36 AM

PATNA : बिहार के नए उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद की उम्र को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार नई सरकार में अपने कोटे से दो डिप्टी सीएम बनवाए हैं। मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर पर तारकिशोर प्रसाद सरकार में है और उनकी उम्र को लेकर ही यह विवाद खड़ा हुआ है। दरअसल तारकिशोर प्रसाद ने साल 2005 से लेकर 2020 तक के चुनाव के दौरान जो एफिडेविट दिया उसमें उनकी उम्र को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 


तारकिशोर प्रसाद की तरफ से दिए गए हलफनामे में उनकी उम्र को लेकर एकरूपता नजर नहीं आती। दरअसल साल 2005 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दिया उसके मुताबिक अपनी उम्र 48 साल बताई जबकि साल 2010 के विधानसभा चुनाव में उनके हलफनामे के मुताबिक उम्र 49 साल बताई गई। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में तारकिशोर प्रसाद की उम्र हलफनामे के अंदर 52 साल बताई गई जबकि इस बार हुए चुनाव में उनकी उम्र 64 वर्ष बताई गई है। विवाद इसी बात को लेकर खड़ा हुआ है कि साल 2005 से लेकर 2020 तक के बीच किशोर प्रसाद की उम्र में एकरूपता क्यों नहीं रही? अगर हर 5 साल के बाद उनकी तरफ से चुनाव में हलफनामा दिया गया तो उनकी उम्र 5 साल क्यों नहीं बड़ी यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। 


राष्ट्रीय जनता दल ने इस मामले को लेकर बीजेपी और नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरजेडी की तरफ से कहा गया है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री अपनी उम्र में ही घोटाला कर रहे हैं। आरजेडी ने आरोप लगाया है कि डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कमीशन के लिए ठेकेदारों को धमकाने और अपने परिवार के सदस्यों को ठेकेदार बनाने में लिप्त हैं। पूरा कटिहार जानता है कि बिना कमीशन के क्षेत्र में कोई काम नहीं करते हैं अब इनके कारनामों से संपूर्ण बिहार परिचित होगा। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की उम्र को लेकर हु इस विवाद के बाद सियासत गरमाना तय है लेकिन अब तक डिप्टी सीएम ने खुद अपने उम्र विवाद पर कुछ भी नहीं कहा है। इंतजार इस बात का है कि उम्र विवाद को लेकर वह क्या कहते हैं।