ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Home / politics / CM Nitish's 'Pragati Yatra': सीएम नीतीश की ‘प्रगति यात्रा’ का दूसरा चरण इस...

CM Nitish's 'Pragati Yatra': सीएम नीतीश की ‘प्रगति यात्रा’ का दूसरा चरण इस दिन से होगा शुरू, कैबिनेट ने जारी किया शेड्यूल

23-Dec-2024 01:05 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM NITISH KUMAR) की प्रगति यात्रा का आज से आगाज हो गया। मुख्यमंत्री ने पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकीनगर से अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है। इसी बीच दूसरे चरण की यात्रा(second phase of Pragati Yatra) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से दूसरे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी(Cabinet released the schedule) किया गया है।


कबिनेट विभाग की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक, सीएम नीतीश आगामा 4 जनवरी से दूसरे चरण की प्रगति यात्रा पर निकलेंगे। दूसरे चरण की यात्रा के पहले दिन 4 जनवरी 2025 को सीएम नीतीश गोपालगंज पहुंचेंगे, जहां वह जिलों को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद 7 जनवरी को सीएम सीवान में रहेंगे।


वहीं प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर में रहेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश सभी जिलों में कुछ न कुछ सौगात देंगे। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे और सभी विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे।


बता दें कि 23 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकीनगर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM NITISH KUMAR) ने अपनी प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) का आगाज कर दिया है। बाल्मिकीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। सीएम नीतीश कुमार के साथ उनके कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत पार्टी के अन्य नेता भी बाल्मिकीनगर पहुंचे हैं। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री यहां करीब 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।


news image


news image


news image