बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
21-Sep-2025 01:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के वायरल वीडियो पर बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति "मां" जैसे पवित्र शब्द का अपमान करता है, उसे तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं और फिर दोहराते हैं कि ‘मां, मां होती है।’ मां वह होती है जो अपनी संतान को 9 महीने गर्भ में रखती है। मां को गाली देना, उसका अपमान करना बेहद शर्मनाक है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए। हम केंद्र सरकार से यह मांग करते हैं और इसका समर्थन भी करते हैं।
तेज प्रताप ने आगे कहा कि पहले राहुल गांधी की सभा में, फिर तेजस्वी यादव की सभा में प्रधानमंत्री की मां को लेकर अपमानजनक बातें कही गईं। महुआ के विधायक ने जो कुछ भी कहा है, हम उसकी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार उसे जेल भेजे। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो जनशक्ति जनता दल महुआ में आंदोलन करेगा।
बता दें कि आरजेडी पहले ही इस मामले पर सफाई दे चुकी है। आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बयान दिया कि जिस वीडियो को आधार बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह एडिटेड है और उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद गाली-गलौज की राजनीति में विश्वास नहीं रखती, यह पार्टी के संस्कारों में नहीं है। जिसने भी यह किया है, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना