बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
16-Nov-2025 05:25 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद लालू परिवार में भड़का विद्रोह बढ़ता ही जा रहा है. पहले से ही अपने परिवार से अलग रास्ते पर चल रहे लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बड़ा फैसला ले लिया है. उन्होंने बिहार में बनने जा रही एनडीए सरकार को अपना नैतिक समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. वहीं, अपनी बहन रोहिणी आचार्य को भी बड़ा ऑफर दिया है.
तेजप्रताप यादव का बड़ा फैसला
दरअसल तेजप्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की बैठक बुलाई थी. इसमें बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा की गयी. इस बैठक में ही ये चर्चा हुई कि आगे आने वाले दिनों में जनशक्ति जनता दल की क्या भूमिका होगी.
बैठक के बाद जनशक्ति जनता दल के प्रवक्ता ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार में बनने जा रही एनडीए सरकार को समर्थन देने का फैसला लिया है. हालांकि जनशक्ति जनता दल का कोई विधायक नहीं चुना गया है, फिर भी पार्टी नैतिक रूप से एनडीए सरकार का समर्थन करेगी.
रोहिणी आचार्या को ऑफर
वहीं, जनशक्ति जनता दल ने लालू परिवार और आरजेडी ने नाता तोड़ने वाली रोहिणी आचार्या को भी ऑफर दिया है. जनशक्ति जनता दल ने रोहिणी आचार्या को पार्टी का संरक्षक बनने का ऑफर दिया है. बता दे कि रोहिणी आचार्या दो दिनों से लगातार ये कह रही है कि तेजस्वी यादव ने उन्हें चप्पल से मारा. रोहिणी आचार्या तेजस्वी औऱ उनके सलाहकारों पर बेहद गंभीर आरोप लगा रही हैं.
तेजप्रताप ने निभाई कसम
दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान ही तेजप्रताप यादव ने गीता पर हाथ रख कर ये कसम खायी थी कि वे आरजेडी में वापस नहीं लौटेंगे. विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद तेजप्रताप ने एनडीए सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. साफ है कि आरजेडी में वापस लौटने के सारे रास्ते उन्होंने बंद कर दिये हैं.