ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / Tejaswi Yadav: महाराष्ट्र और यूपी के बाद अब दिल्ली में तेजस्वी यादव के...

Tejaswi Yadav: महाराष्ट्र और यूपी के बाद अब दिल्ली में तेजस्वी यादव के खिलाफ केस, पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी

Tejaswi Yadav: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तेजस्वी यादव के खिलाफ दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इससे पहले यूपी और महाराष्ट्र में भी मुकदमे हो चुके हैं।

24-Aug-2025 04:29 PM

By FIRST BIHAR

Tejaswi Yadav: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ अब दिल्ली में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।


तेजस्वी यादव ने अपने बयान में ‘जुमलों की दुकान’ और ‘वोट चोर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद तीन अलग-अलग राज्यों में FIR दर्ज की गई है। ताजा मामला दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी थाने से जुड़ा है, जहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के.एस. दुग्गल ने तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 


शिकायत में कहा गया है कि तेजस्वी यादव के निर्देश पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'  पर साझा की गई, जिससे आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने उस पोस्ट की कॉपी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपी है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बताया गया है कि यह पोस्ट आरजेडी के आधिकारिक एक्स हैंडल से शुक्रवार सुबह शेयर की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। अब देखना यह होगा कि दिल्ली में बीजेपी नेता के.एस. दुग्गल की इस शिकायत पर तेजस्वी यादव के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं। इस मामले में तेजस्वी यादव की कानूनी परेशानियां और बढ़ती दिख रही हैं।