ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल

Home / politics / Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम,...

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लोजपा सांसद बीना देवी और जदयू एमएलसी दिनेश सिंह के दो-दो वोटर आईडी मामले पर चुनाव आयोग और एनडीए पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी की टीम की तरह काम कर रहा है।

14-Aug-2025 03:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में दो वोटर आईडी को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग से मिलीभगत कर बीजेपी गरीबों का नाम वोटर लिस्ट से काटने की साजिश कर रही है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बीजेपी का बी टीम बताते हुए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर दोनों पर जमकर बरसे।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद बीना देवी और उनके पति, जदयू विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह के नाम दो-दो ईपिक नंबर और वोटर आईडी पाए जाने के मामले पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि देख लीजिए, सत्ताधारी दलों के बड़े-बड़े नेताओं के पास दो-दो जगह वोटर ID हैं। अगर इनका यह हाल है, तो आम जनता के साथ क्या हो रहा होगा।


तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जिन्हें मर चुका बताया जा रहा है, वो जीवित हैं और जो जिंदा हैं, उन्हें मरा घोषित किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह संस्था भाजपा की टीम बनकर काम कर रही है। हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है, वहीं से न्याय मिलेगा। वहीं जब उनसे RJD के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को हाईकोर्ट से राहत मिलने पर सवाल किया गया, तो तेजस्वी ने कहा कि यह मामला न्यायालय से जुड़ा है, इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना