ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Bihar Politics: गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली...

Bihar Politics: गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, चुनाव आयोग की नोटिस पर दिया यह जवाब

Bihar Politics: तेजस्वी यादव गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए. दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की और चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब दे दिया.

07-Aug-2025 01:31 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वे इंडिया गठबंधन की एक अहम बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की एक बड़ी बैठक हो रही है, जिसमें मैं भाग लूंगा। साथ ही रक्षाबंधन भी है और मेरी बहन दिल्ली में रहती है, तो उससे मिलने भी जा रहा हूं।


तेजस्वी यादव ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने 50% टैरिफ बढ़ा दिया है, लेकिन भारत सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। देश को भारी नुकसान हो रहा है और प्रधानमंत्री चुप हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति 28 बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार भी इस पर बोलने की ज़रूरत नहीं समझी। अब यही लोग बिहार में आकर कहेंगे कि हम 'विश्वगुरु' बन गए। इससे समझिए कि देश कैसे चलाया जा रहा है।"


तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की ओर से नोटिस भेजे जाने को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। हमें अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से नोटिस मिला है, जिसका हम जवाब दे रहे हैं। अब बताइए, दो EPIC नंबर किसने जारी किए? जिसने जारी किए वही हमसे सवाल कर रहा है कि ये कहां से आए। गलती किसी और की, लेकिन जवाब हमसे मांगा जा रहा है। 


वहीं जब उनसे अनंत सिंह के जेल से बाहर आकर जेडीयू से चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया, तो तेजस्वी ने कहा कि यह सवाल मुझसे मत पूछिए। हमारे प्रवक्ता बंटू सिंह हैं, वही इस पर जवाब देंगे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना