BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
21-Jun-2022 08:50 PM
PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज देर शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। अग्निपथ स्कीम को लेकर जारी नोटिफिकेशन के संबंध में मीडिया ने जब सवाल किए तब सवालों का जवाब देते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जब युवा की आत्मा मर रही हो तो देश की आत्मा मर रही है। सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कानून बना सकती है और बदल सकती है लेकिन जनता सरकार बना सकती है और गिरा भी सकती है।
देश में व्याप्त बेरोजगारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने मीडिया से कहा कि आप लोग सब जान रहे हैं देश में बेरोजगारी चरम पर हैं। देश की दो मात्र ऐसी संस्थाएं है जहां सबसे ज्यादा बहाली निकलती है। पहला रेलवे है जिसे प्राइवेटाइज कर दिया गया है और दूसरा भारतीय सेना है जहां ठेकेदारी प्रथा की शुरुआत की गयी है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि सेना की बहाली के लिए कई लोगों को सिर्फ ज्वाइनिंग रह गया था लेकिन अब उन्हें भी फिर से अग्निपथ स्कीम के तहत पूरी प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ेगा। तेजस्वी ने यह भी कहा कि हमने जो 20 सवाल पूछे थे उसका जवाब अभी तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में आक्रोश है। नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। चार साल बाद युवा मोदी के धनसेठों के यहां जाकर चौकीदारी करेंगे। कोई यह बताए कि यह सरकार रोजगार देने आई थी या छिनने आई थी। सरकार कानून बना सकती है बदल सकती है लेकिन जनता जो है सरकार बना भी सकती है और गिरा भी सकती है।