ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / politics / तेजस्वी नहीं लेते पीके को नोटिस..कहा- हम ना प्रशांत किशोर का न्यूज देखते...

तेजस्वी नहीं लेते पीके को नोटिस..कहा- हम ना प्रशांत किशोर का न्यूज देखते हैं और ना ही सुनते हैं

03-May-2022 08:35 PM

PATNA : ईद के मौके पर आज राजद नेता तेजस्वी यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद राजद सांसद अशफाक करीम से मिलने उनके घर पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने अशफाक करीम को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान जब मीडिया ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के संबंध में तेजस्वी यादव से सवाल किया तब उन्होंने कहा कि कौन है प्रशांत किशोर? हम ना प्रशांत किशोर का न्यूज देखते हैं और ना ही सुनते हैं।


दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पॉलिटिकल एंट्री को लेकर मीडिया ने सवाल किया था।  प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्वीट करते हुए इस बात के संकेत दिया था कि वो बिहार से नई शुरुआत करने वाले हैं। पीके ने कहा था कि वह जन सुराज के एजेंडे पर काम करना चाहते हैं। पीके के इस ट्वीट को संकेत माना गया है कि प्रशांत किशोर जल्द ही नई पॉलिटिकल पार्टी की लॉन्चिंग कर सकते हैं लेकिन इस मसले पर जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि हम प्रशांत किशोर से जुड़ा ना तो कोई न्यूज देखते हैं और ना ही सुनते हीं है। 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हम ए टू जेड की पार्टी बनाएंगे। एटूजेड में सिर्फ भूमिहार और यादव ही नहीं होंगे बल्कि इसमें सब जाति के लोगों का जुटान होगा। ईद के इस पावन मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद राजद के सांसद अशफाक करीम के घर पर मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने मिलकर उन्हें और उनके पूरे परिवार के साथ-साथ प्रदेश और देश के सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी।