ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Home / politics / तेजस्वी के Tweet पर मांझी का पलटवार, मांझी ने कहा- अप्पन टेटन देखे...

तेजस्वी के Tweet पर मांझी का पलटवार, मांझी ने कहा- अप्पन टेटन देखे न, दूसर के फुंसी निहारे....

13-Feb-2021 02:36 PM


PATNA: बिहार मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों पर हत्या, फिरौती, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं लेकिन इसकी जानकारी सीएम नीतीश को नहीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर हमला तेज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, यौन शोषण, आर्म्स एक्ट, चोरी, जालसाजी, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है? क्या इतने भोले-भाले मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है? 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ट्वीट पर राजनीति तेज हो गई है। तेजस्वी के ट्वीट का जवाब देने का लिए एनडीए की सहयोगी पार्टी हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी अब सामने आए हैं। जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर मगही में तेजस्वी पर हमला बोला। जीतनराम मांझी ने कहा कि हई देखा हो, जेकर पूरा ख़ानदान पर हर तरह के केस चल रहा है उहो सब सवाल उठा रहा है कि बिहार के मंत्री सब पर मुक़दमा दर्ज है। हमनी सब के गाँव में कहावत है ना...चलनी दूसे सूप के,जेहमे खुदे बहत्तर छेद...अप्पन टेटन देखे न, दूसर के फुंसी निहारे...