ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

कटिहार के बड़ा बाजार में फर्जी पुलिस बनकर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर 8-9 भर सोने के गहने लूट लिए। पूरी घटना CCTV में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
CCTV में कैद हुई तस्वीर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: आजकल ठगी के शिकार ज्यादातर बुजुर्ग हो रहे हैं। इनको विश्वास में लेकर लोग ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। कोई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर तो कोई पुलिस पदाधिकारी बताकर बुजुर्ग को अपना शिकार बना रहे हैं। मुंगेर में शातिर ठग ने जहां बुजुर्ग कारोबारी को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता लाखों के जेवरात ठग लिया था वही आज कटिहार में खुद को पुलिस पदाधिकारी बता महिला से भी गहना उतरवा लिया। 


कटिहार शहर के व्यस्त बड़ा बाजार इलाके में फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले गिरोह ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के जेवरात उड़ा लिए। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।


घटना नगर थाना क्षेत्र की है। 58 वर्षीय शीला अग्रवाल सुबह अपने घर से कचरा फेंकने निकली थीं। तभी एक युवक ने उन्हें रोककर कहा कि “आगे साहब खड़े हैं, वे आपको बुला रहे हैं।” कुछ दूरी पर खड़ा एक व्यक्ति, जिसने मास्क पहन रखा था, खुद को पुलिस अधिकारी बताने लगा।


उसने महिला को डराते हुए कहा कि शहर में लूटपाट बढ़ गई है और इतने गहने पहनकर बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। डर के माहौल में महिला ने अपनी सोने की चेन और कंगन उतार दिए। इसके बाद ठगों ने चालाकी से गहनों को कागज में लपेटने का नाटक किया और एक पुड़िया महिला को थमा दी।


घर पहुंचकर जब शीला अग्रवाल ने पुड़िया खोली, तो उसमें असली गहनों की जगह नकली सामान मिला। यह देख उनके होश उड़ गए। इस वारदात में करीब 8 से 9 भर सोना, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, ठग लेकर फरार हो गए। घटना में तीन अपराधी शामिल थे, जो ‘हंटर’ बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और बाइक के नंबर का पता लगाने में जुटी है।

मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर