ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

VAISHALI: बिहार पुलिस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है. जहां जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी। किराए के मकान में उन्होंने आत्महत्या कर ल

बिहार न्यूज
इलाके में सनसनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार पुलिस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है. जहां जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी। किराए के मकान में उन्होंने आत्महत्या कर ली। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कौशल कुमार 2019 बैच के दारोगा थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने पूरे मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना नगर के बैंक कॉलोनी की है, जहां वो किराये के मकान में रहते थे। 


जढुआ ओपी प्रभारी कौशल कुमार की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैली हुई है। हर कोई इस घटना से हैरान है, इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है, आखिर क्या कारण होगा कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया। जढुआ ओपी प्रभारी ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी जान दे दी। एसपी-एडीपीओ, नगर थाने के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने घटना की पुष्टि की।


बता दें कि दो हफ्ते पहले ही वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने उन्हें जढ़ुआ का ओपी प्रभारी बनाया था। कौशल कुमार ने यह कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वही पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  

वैशाली के मुन्ना खान की रिपोर्ट