बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
02-Sep-2025 10:19 AM
By First Bihar
Bihar News: आगामी विधानसभा चुनाव होने में बहुत काम ही दिन रह गए है। ऐसे में सभी चुनावी पार्टियों पर दवाब बढ़ता जा रहा है। इसी बीच इंडिया गठबंधन का बीते दिन वोटर अधिकार यात्रा का समापन हुआ है, जो 17 अगस्त से शुरू हुआ था। ऐसे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि वोटर अधिकार यात्रा के समापन होते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ठुमका लगाते और रील बनाते हुए दिखे है, जसका विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मरीन ड्राइव पर डांस करते और रील बनाते हुए दिखाई दिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ युवकों के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस रील में खेसारी लाल यादव के गानें “तेजस्वी के बिना सुधार ना होई, लालू बिना चालू ई बिहार ना होई... पर युवाओं के साथ जमकर ठुमका लगाया है।
इसके साथ ही तेजस्वी यादव अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया और उत्साहित अंदाज में लिखा है कि “एक अच्छे नेता की पहचान ही यहीं है कि अपने समर्थकों को कभी नाराज नहीं होने देते... कल मरीन ड्राइव पर कुछ लोग Reels बना रहे थे तभी तेजस्वी भैया का काफिला देख रोक कर लोगों ने विडिओ बनाने की जिद करने लगे... उसके बाद का विडिओ आप देख ही रहे हैं..”
https://www.facebook.com/reel/1472933503981512
वीडियो वायरल होने के बाद रोहिणी आचार्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि भावी मुख्यमंत्री... और इसे साझा किया है, जिसने प्रशंसकों और समर्थकों के बीच काफी चर्चा बटोरी है। वीडियो देखर साफ पता चल रहा है कि यह वीडियो रात के समय का है। इस वीडियो ने चुनावी माहौल में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।
तेजस्वी यादव का यह उत्सवात्मक अंदाज उनके समर्थकों को काफी उत्साहित कर रहा है, जबकि विपक्षी दलों ने इसे लेकर भी अपने-अपने मत प्रकट किए हैं। मतदान के दिन करीब आते ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां और भी तेज होती जा रही हैं, और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं।