ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / politics / तेजस्वी ने मांगी NDA के नेताओं से मदद, कहा- बिहार को बचाने के...

तेजस्वी ने मांगी NDA के नेताओं से मदद, कहा- बिहार को बचाने के लिए पार्टी लाइन से उपर उठ जायें

24-Apr-2021 08:08 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ऑक्सीजन से लेकर वैक्सीन के आवंटन में बिहार के साथ भारी भेदभाव का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा है कि केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला बर्ताव कर रही है. उन्होंने बिहार में NDA के सभी नेताओं से पार्टी लाइन से उपर उठ कर अपने राज्य को बचाने के लिए आगे आने की अपील की है.


बिहार के साथ सौतेला व्यवहार
कोरोना के भीषण आफत के बीच बिहार को केंद्र सरकार से मिल रही सहायता पर तेजस्वी ने गंभीर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कहा है कि बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. ट्विटर पर तेजस्वी ने लिखा है“बिहार को केंद्र से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है उल्टे ऑक्सीजन वैक्सीन आवंटन में भी भेदभाव किया जा रहा है. घनी आबादी,उच्च संक्रमण दर,आधारभूत स्वास्थ्य संरचना की कमी के लिहाज़ से बिहार को जो कोटा निर्धारित होना चाहिए उसमें भारी कटौती की गयी है. बिहार के साथ सौतेला बर्ताव क्यों?”


पार्टी लाइन से उपर उठ जायें NDA के नेता
तेजस्वी ने बिहार के साथ हो रही हकमारी के खिलाफ NDA यानि जेडीयू औऱ बीजेपी के नेताओं को भी आवाज उठाने को कहा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है “मैं NDA नेताओं से आग्रह करता हूँ कि निड़र होकर दलगत भावना से ऊपर उठ इस महामारी में बिहार को वाजिब हक़ के लिए आवाज़ उठाए. हम सबों की सामूहिक ज़िम्मेदारी है की दवा व ईलाज के अभाव में किसी की भी जान ना जाए\. बिहार से क्षेत्रफल/आबादी में 5-6 गुणे छोटे प्रदेशों का आवंटन अधिक क्यों?”