ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश

Home / politics / चिराग के लिए नीतीश खाई तो तेजस्वी हैं कुआं, राघोपुर में LJP का...

चिराग के लिए नीतीश खाई तो तेजस्वी हैं कुआं, राघोपुर में LJP का कैंडिडेट दिया

17-Oct-2020 08:20 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में एकला चलो की नीति अपनाने वाले चिराग पासवान नीतीश कुमार को अगर अपने लिए खाई मान रहे हैं तो तेजस्वी यादव उनके लिए कुएं से कम नहीं. नीतीश और तेजस्वी दोनों से चिराग पासवान ने समान दूरी बनाकर रखी हुई है. चिराग खुद कई बार कह चुके हैं कि तेजस्वी यादव के साथ जाकर राजनीति करने का उनका कोई मकसद नहीं है. चिराग ने बार-बार इस बात को दोहराया है कि वह बिहार में केवल बीजेपी को ही अपना समर्थन दे सकते हैं.

चुनाव के बीच से लगातार यह चर्चा होती रही है कि क्या चिराग भविष्य में तेजस्वी के साथ आ सकते हैं. इस बात पर एलजेपी के अध्यक्ष ने हर बार दो टूक शब्दों में जवाब देते हुए इनकार किया है. अब चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ राघोपुर विधानसभा सीट पर अपनी पार्टी का कैंडिडेट भी उतार दिया है. चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के नए उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की उसमें राघोपुर सीट पर भी भाजपा का उम्मीदवार होगा. हालांकि यहां बीजेपी तेजस्वी के खिलाफ कैंडिडेट दे चुकी है. बावजूद इसके चिराग ने यहां अपनी पार्टी का उम्मीदवार दिया है.


चिराग पासवान यह मैसेज देना चाहते हैं कि उनके लिए तेजस्वी यादव के मन में कोई सॉफ्ट कॉर्नर नहीं है. हालांकि तेजस्वी को भविष्य की राजनीति के लिए चिराग शुभकामना भी दे चुके हैं. पिछले दिनों जब रामविलास पासवान का निधन हुआ था तब भी पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी और चिराग की मुलाकात पर सबकी नजरें बनी हुई थी. तब तेजस्वी ने चिराग के पास जाकर उन्हें ढांढस बंधाया था, लेकिन नीतीश के नाम पर एनडीए से राजनीति की राह अलग करने वाले चिराग फिलहाल हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं. बीजेपी के नेता अब उन्हें वोट कटवा बताने लगे हैं. लेकिन चिराग अपने वोटर्स कोई मैसेज देना चाह रहे कि उनके लिए नीतीश और तेजस्वी दोनों बराबर हैं.