मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
14-Dec-2024 11:30 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार जल्द ही महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर नेता विपक्ष लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही इस यात्रा के खर्चा को लेकर भी हर दिन कोई न कोई खुलासा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब तेजस्वी ने यह कहा है कि सीएम नीतीश कुमार सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए की बर्बादी कर अपनी छवि सुधारने में लगे हुए हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब हम नीतीश कुमार से 10 लाख नौकरियां देने का सवाल करते थे तो वे कहते थे कि पैसा कहाँ से लाएगा? अब तेजस्वी ने नीतीश की संवाद यात्रा में खर्च हो रहे 225 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं यह कहां से आया है। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार यात्रा तथा महिलाओं के नाम पर सोशल मीडिया इत्यादि पर प्रचार-प्रसार के लिए 𝟏𝟎𝟒 करोड़ तथा चाय-पानी और अल्पाहार के लिए 𝟏𝟏𝟒 करोड़ ₹ सरकार के खजाने से अलट-पलट वाली छवि को सुधारने में खर्च करेंगे। इसके अलावा 𝟏𝟓𝟎 करोड़ एक 𝐏𝐑 कंपनी को भी दिया जाएगा।'
इसके तेजस्वी ने कहा कि 'हमारे 𝟏𝟎 लाख सरकारी नौकरियों के प्रण पर हमसे ये पूछने वाले शख़्स ने कि पैसा कहाँ से लाएगा? नौकरियों के लिए पैसा क्या बाप के घर से लाएगा? वही शख़्स गरीब राज्य के खजाने का 𝟐𝟐𝟓,𝟕𝟖𝟎𝟎𝟎𝟎𝟎 से अधिक अब अपनी बिगड़ी छवि सुधारने के प्रयास, प्रलोभन देने, सोशल मीडिया और चाय-पानी पर खर्च कर रहे है।'
आपको बता दें कि,नीतीश कैबिनेट ने महिला संवाद यात्रा के लिए 225 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। नीतीश की यह यात्रा इसी महीने शुरू होगी और राज्य के सभी जिलों में वे महिलाओं संग संवाद करेंगे।