बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
31-Jul-2025 03:39 PM
By First Bihar
VAISHALI: वैशाली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने पुराने निर्वाचन क्षेत्र महुआ पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर महुआ की धरती को प्रणाम किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तेज प्रताप यादव का स्वागत किया। तेज प्रताप के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला।
तेज प्रताप के दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। वे महुआ विधानसभा क्षेत्र के सात अलग-अलग स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव पहली बार वर्ष 2015 में राजद के टिकट पर महुआ से विधायक चुने गए थे और बाद में बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। हालाँकि, अनुष्का प्रकरण और पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से दूरी बनानी पड़ी।
इसके बाद उन्होंने अपनी अलग 'टीम तेज प्रताप' बनाई। अब एक बार फिर से वे महुआ क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरे को स्थानीय राजनीति में तेज प्रताप की राजनीतिक वापसी का संकेत माना जा रहा है। इस बीच उनका 'जयचंद' बयान भी बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि तेज प्रताप ने सबसे पहले राधा बिहारी गजेन्द्र मंदिर में पूजा की। वे महुआ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग सात जगहों पर जनसंवाद किये। उनका जयचंद वाला बयान राजनीतिक माहौल में चर्चा का विषय बना हुआ है। तेज प्रताप यादव पहली बार 2015 में राजद की टिकट पर चुनाव लड़कर महुआ के विधायक चुने गए थे। वे बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं। राजद के वरिष्ठ नेता के रूप में वे बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
तेज प्रताप यादव और अनुष्का प्रकरण मामले के बाद लालू परिवार ने उन्हें पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। इसके बाद तेज प्रताप ने 'टीम तेज प्रताप' बनाई। अब वे महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मन बना रहे हैं। स्थानीय राजनीति में उनकी इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभी वो हसनपुर के विधायक हैं। लेकिन इस बार अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र महुआ की धरती से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। महुआ में तेजप्रताप का जोरदार स्वागत किया गया।