ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज

Home / politics / ‘तीन बैठकों के बाद भी जहां का तहां खड़ा है विपक्ष’ सुशील मोदी...

‘तीन बैठकों के बाद भी जहां का तहां खड़ा है विपक्ष’ सुशील मोदी बोले- PM उम्मीदवार तो दूर संयोजक ही तय कर ले तो बड़ी बात

18-Dec-2023 07:31 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद प्रधानमंत्री मोदी की सरकार उखाड़ फेंकने की बड़ी-बड़ी बातों से केवल अपने बचे-खुचे समर्थकों को बहला सकते हैं। वे भूल गए कि 2019 के संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी जीरो पर आउट हुई थी, जबकि भाजपा पहले से बड़े बहुमत के साथ सत्ता में लौटी थी।


सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने सारा जोर लगा कर जो गठबंधन बनाया, वह तीन शीर्ष बैठकों के बाद भी जहां का तहां खड़ा है। "नौ दिन चले अढाई कोस" वाली कहावत इन पर लागू होती है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी। इस हिसाब से 2024 के चुनाव लिए केवल 80 दिन बचे हैं और विपक्ष के पास आज भी कोई चेहरा नहीं है।


उन्होंने कहा कि 19 दिसम्बर की बैठक में इंडी गठबंधन अपना संयोजक ही तय कर ले, तो बड़ी बात होगी। पीएम पद का उम्मीदवार तय करना दूर की कौड़ी होगी। राहुल-लालू-नीतीश मंडली के पास "भाजपा हटाओ, भ्रष्टाचारी बचाओ" के नकारात्मक नरेटिव के अलावा देश-हित का कोई ब्लू-प्रिंट नहीं है। 


सुशील मोदी ने कहा कि चेहरा-विहीन विपक्ष के मुकाबले भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा प्रभावी नेतृत्व है, देशव्यापी संगठन है और किसानों-गरीबों-महिलाओं के लिए 10 साल में किये गए कल्याणकारी कार्यों की शानदार उपलब्धियां हैं। धारा -370 हटा कर आतंकवाद पर चोट, तीन तलाक से राहत, महिला आरक्षण बिल से नारी सशक्तीकरण और अगले महीने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कर प्रधानमंत्री मोदी ने जो विश्वास अर्जित करेंगे, वह अजेय होगा।