ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये

Home / politics / Bihar Crime News: बिहार में स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक का अपहरण,...

Bihar Crime News: बिहार में स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक का अपहरण, बदमाशों ने मांगी पांच लाख की फिरौती

Bihar Crime News: सासाराम के कोचस थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रहे शिक्षक दिलीप कुमार सिंह का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया। अपराधियों ने फोन पर 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। शिक्षक की बाइक बरामद कर ली गई है।

23-Aug-2025 05:34 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: सासाराम के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत कपसियां स्थित मध्य विद्यालय में कार्यरत फिजिकल टीचर दिलीप कुमार सिंह शुक्रवार की शाम स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से अपने पैतृक गांव रूपीबांध लौट रहे थे। इसी दौरान इंदौर और लहेरी गांव के बीच सुनसान बधार में सशस्त्र अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया।


घटना का खुलासा उस समय हुआ जब अपह्रत शिक्षक ने अपराधियों के दबाव में अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी और 5 लाख रुपये 'फोन पे' के माध्यम से भेजने की मांग की। जब पत्नी ने उनकी लोकेशन पूछी, तो उन्होंने लहेरी का नाम लिया। उसी दौरान एक अपराधी ने फोन छीन लिया और धमकी भरे लहजे में पैसे तुरंत भेजने को कहा। इसके बाद शिक्षक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।


परिजनों द्वारा बार-बार संपर्क की कोशिश के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिससे पूरे परिवार में दहशत और चिंता का माहौल फैल गया। परिजनों ने कोचस थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। शिक्षक के बड़े भाई गिरीश नारायण सिंह ने अपहरण की प्राथमिकी दी है।


घटना की सूचना मिलते ही एसपी रौशन कुमार, एसडीपीओ कुमार वैभव और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने शिक्षक के गांव रूपीबांध पहुंचकर परिजनों को आश्वस्त किया कि शिक्षक को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच भी की है।


एसडीपीओ कुमार वैभव ने जानकारी दी कि शनिवार की सुबह शिक्षक की बाइक को बलथरी गांव के पास सासाराम-चौसा पथ से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।