अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
12-Dec-2020 04:20 PM
PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज से केंद्र में अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। सुशील कुमार मोदी ने आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली। आज शाम 4 बजे संसद भवन राज्यसभा चेंबर में उन्हें शपथ दिलाई गई। राज्यसभा के सभापति और भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सुशील मोदी को सदन के सदस्यता की शपथ दिलाई।
सुशील मोदी राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे और राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया था। सुशील कुमार मोदी ने ना केवल केंद्र की राजनीति में कदम रखा है बल्कि अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। सुशील मोदी बिहार में दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद के अलावे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य बन चुके हैं। वह बिहार के ऐसे पहले राजनेता हैं जिन्होंने चारो सदन की सदस्यता अपने नाम की हो। सुशील मोदी इसके पहले लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।
एलजेपी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर सुशील मोदी निर्वाचित हुए हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बावजूद बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें बिहार सरकार में शामिल नहीं किया। उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की बजाय बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय राजनीति में लाने का निर्णय लिया। अब कयास लगाया जा रहा है कि मोदी को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सुशील।मोदी के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि होगी।