ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / politics / सीताराम येचुरी के बेटे की मौत पर BJP नेता ने की गलत टिप्पणी,...

सीताराम येचुरी के बेटे की मौत पर BJP नेता ने की गलत टिप्पणी, कहा- 'चीन समर्थक के बेटे की चाइनीज वायरस से निधन', खुद भी हुए पॉजिटिव

22-Apr-2021 04:51 PM

PATNA : सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे और पत्रकार आशीष येचुरी की कोरोना से मौत पर भी राजनीति हो रही है. बिहार भाजपा के बड़े नेता और पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है. बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने ट्वीट कर लिखा कि "चीन का समर्थक सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का चाइनीज कोरोना से निधन।" भाजपा नेता की इस ओछी टिप्पणी के बाद उनकी काफी निंदा हो रही है. 


बिहार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के इस ट्वीट के बाद लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर निशाना बना रहे हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि "ये गीधों की पार्टी है जो मौत पे भी जशन माना इनके खून में होती है." जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि "किसी व्यक्ति के बेटे की मृत्यु पर उसे ___________ की एक विशेष श्रेणी में निराशा होती है. आप हमेशा भाजपा में किसी पर इतना भरोसा कर सकते हैं ताकि वो जो बार इतना नीचे सेट करेंगे कि कोई सांप भी उसके नीचे नहीं जा सकेगा." 



गौरतलब हो कि सीताराम येचुरी के बड़े बेटे और पत्रकार आशीष येचुरी की मौत से पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी खुद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. मेडिकल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वे खुद से होम आइसोलेशन पर चले गए. वैसे डॉक्टरों की सलाह पर अपना इलाज भी चालू कर लिए हैं. सोशल मीडिया के माध्यम उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी भी दी. इसके बाद उनके समर्थकों ने पूर्व विधायक के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की.



आपको बता दें कि सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी की उम्र लगभग 35 साल थीं. लगभग दो सप्ताह से उनका कोरोना का इलाज चल रहा था. स्थिति गंभीर होने के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका. आशीष के अलावा सीताराम येचुरी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है. आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर गहरी संवेदना व्यक्त की है. एक तरफ लोग इस पीड़ा को बांटने और कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, दूसरी तरफ इसमें ओछी घृणा की तस्वीरें सामने आ रही है.