अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
09-Sep-2022 12:50 PM
PATNA : बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रही है। इसी बीच अब पार्टी के विधायक हरी भूषण ठाकुर बकौल ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कह दिया है कि अपनी कुर्सी बचाने की लालच में नीतीश कुमार कुछ भी करने को तैयार हैं। अब उनके अंदर कोई निति और सिद्धांत नहीं बचा है।
विधायक हरी भूषण ठाकुर बकौल ने कहा कि नीतीश कुमार से पूछिए कि आखिर किशनगंज, अररिया और अन्य सीमावर्ती जिलों में प्रजनन दर सबसे ज्यादा क्यों है। मेरे बारे में कहा जाता है कि मैं हिंदू-मुस्लिम करता हूं। मैं तो चाहता हूं कि आयोग बैठाया जाए। इस तरह जहां 60 परसेंट 70 परसेंट मुस्लिम की आबादी हो गई है, वहां के हिंदू कैसे रहते हैं। चाहे पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो या महादलित हैं, उन्हें जीने का अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार के बोलने का कोई मतलब नहीं है। आज कुछ बोलते हैं और कल कुछ बोलते हैं। वे एक कंफ्यूज और हारे हुए नेता है। उन्होंने ये भी कहा कि जैसे ही पीएफआई पर छापा पड़ा, 10 दिन के अंदर ही उन्होंने सरकार बदल दिया। हरी भूषण ठाकुर ने कहा कि वह तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।
हरी भूषण ठाकुर बचौल ने आगे कहा कि नीतीश कुमार केवल कुर्सी बचाने के लिए अलग-अलग तरकीब अपना रहे हैं। उनके अंदर कोई निति और सिद्धांत नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि वे केवल जाती के नाम पर वोट इकठ्ठा करने का काम करते हैं, लेकिन 2024 में जनता उन्हें मुहतोड़ जवाब जरूर देगी। हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि बिहार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं, इसीलिए कुछ नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। लेकिन किसी भी माय के लाल में दम नहीं है कि वे अमित शाह के कार्यक्रम को रोक देइ।