बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर Patna Ring Road Project: एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण को केंद्र की मंजूरी, पटना को मिलेगी ट्रैफिक से राहत Bihar Bhumi : बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए नई ट्रेनिंग, विजय सिन्हा ने दी अंतिम चेतावनी Begusarai murder : बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत Mahatma Gandhi Setu : पटना-हाजीपुर आवागमन में बड़ी राहत, इस महीने से शुरू होगा महात्मा गांधी सेतु के समानांतर फोर लेन ब्रिज; जाम से मिलेगा निजात Bhagalpur news : दलित टोला में केस की धमकी के बाद चार राउंड फायरिंग, आरोपी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा
11-Aug-2025 10:24 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां नीतीश सरकार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत 6 नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में इन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला बिहार सरकार की तरफ से लिया गया है।
बिहार सरकार ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, अररिया के बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बाढ़ के जेडीयू विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इसको लेकर गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार की अनुशंसा के आधार पर राज्य सुरक्षा समिति की 1 अगस्त को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठाए जा रहे थे। हाल के दिनों ने उनकी सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विपक्ष और आऱजेडी सरकार पर उनकी सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगा रहे थे। पिछले दिनों बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विरोधी दल की नेता और तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी ने तो यहां तक कह दिया था कि तेजस्वी यादव की जान पर खतरा है। ऐसे में सरकार ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाते हुए Z श्रेणी की सिक्योरिटी मुहैया कराने का फैसला लिया है।
वहीं बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की सुरक्षा भी सरकार ने बढ़ा दी है। सरकार ने सम्राट चौधरी को भी Z प्लस सुरक्षा प्रदान की है। हाल के दिनों सम्राट चौधरी की लोकप्रियता बढ़ी है। पिछले दिनो सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसको ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। अब सम्राट चौधरी भी Z प्लस सुरक्षा घेरे में घूमेंगे।
उधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी लंबे समय से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। लॉरेंश बिश्नोई गैंग से कथित धमकी मिलने की बात सामने आने के बाद से ही पप्पू यादव केंद्र और राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा था और सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई थी। पप्पू यादव को Y प्लस सुरक्षा दी गई है।
वहीं सरकार ने अररिया के बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। सरकार ने उन्हें भी Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। वहीं बाढ़ के जेडीयू विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू की भी सुरक्षा सरकार ने बढ़ा दी है। सरकार ने ज्ञानू को भी Y प्लस श्रेणि की सुरक्षा देने का फैसला लिया है।
बिहार सरकार ने जिन लोगों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है उसमें सबसे खास नाम जेडीयू के विधान पार्षद और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का नाम भी शामिल है। पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह से उनकी तल्खी सामने आने के बाद सरकार ने नीरज की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। जेडीयू नेता नीरज और अनंत सिंह के बीच तल्खी को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई थी। इसी बीच सरकार ने नीरज की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला ले लिया है। नीरज कुमार अब Y सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना