ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / politics / संजय पासवान ने CM नीतीश पर फिर बोला हमला, कहा- गद्दी छोड़ें नीतीश...

संजय पासवान ने CM नीतीश पर फिर बोला हमला, कहा- गद्दी छोड़ें नीतीश कुमार, रामविलास के कुनबे को भी निशाने पर लिया

21-Sep-2019 01:09 PM

PATNA : कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की गद्दी छोड़ कर केंद्र की राजनीति करने की सलाह देने वाले बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने एक बार फिर से नीतीश पर हमला बोला है। संजय पासवान के निशाने पर इस बार केवल नीतीश कुमार ही नहीं बल्कि रामविलास पासवान का कुनबा भी है।


संजय पासवान ने बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की परवाह किए बगैर नीतीश कुमार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। बीजेपी एमएलसी ने कहा है कि आजकल गद्दी पर बैठने वाले लोग उसे छोड़ने का नाम नहीं लेते। अगर हटने की सलाह दो तो देख लेने की धमकी दी जाती है। मौजूदा राजनीति में नेता की नजर में जनता और जनप्रतिनिधियों से ज्यादा बड़े अधिकारी बन गए हैं। संजय पासवान ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुछ लोग घमंड में चूर है कि हम ही बिहार चला रहे हैं। 


संजय पासवान ने इस बार केवल नीतीश पर ही निशाना नहीं साधा है बल्कि बीजेपी की सहयोगी एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के कुनबे पर भी बीजेपी एमएलसी ने जमकर भड़ास निकाली है। संजय पासवान ने कहा है कि पिता-भाई से लेकर बेटे तक सभी एक ही सदन में मौजूद हैं, यह परिवारवाद की पराकाष्ठा है। संजय पासवान ने कहा है कि जात के नाम पर राजनीति करने वाले परिवारवाद पर आकर ठहर गए हैं। रामविलास पासवान जैसे लोगों की राजनीति परिवार, कारोबार और श्रृंगार बनकर रह गया है।