बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
29-Sep-2025 12:38 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए डीजल चोरी और छावनी ओवरब्रिज के एलाइनमेंट बदलवाने के आरोपों पर पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने साक्ष्यों के साथ जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि प्रशांत किशोर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ 132.24 करोड़ की मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।
सांसद संजय जायसवाल ने रेलवे और एनएचएआई से प्राप्त सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त रिपोर्टें प्रस्तुत कीं। उन्होंने बताया कि दोनों विभागों ने स्पष्ट किया है कि छावनी ओवरब्रिज का एलाइनमेंट बदला ही नहीं गया है और न ही राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वरूप में कोई बदलाव किया गया है।
सांसद ने कहा कि प्रशांत किशोर ने नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया के पत्र के आधार पर उन पर डीजल चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर ने अपने जवाब में यह भी स्पष्ट किया है कि संबंधित पेट्रोल पंप उनका नहीं है, फिर भी आरोप लगाए गए।
इस मामले की जांच के लिए नगर विकास विभाग, पटना के तत्कालीन अधिकारी ने आठ बिंदुओं पर जांच की थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पेट्रोल पंप से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया, जिसमें 15 वाहनों के डीजल बिल में जीएसटी का उल्लेख नहीं पाया गया।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने सवाल उठाया कि देशभर में डीजल और पेट्रोल जीएसटी के दायरे में ही नहीं आते, तो फिर अधिकारी ने किस आधार पर यह टिप्पणी की। उन्होंने जांच अधिकारी की योग्यता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह रिपोर्ट किसी साजिश के तहत तैयार की गई है, जिसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।
सांसद जायसवाल ने यह भी जानकारी दी कि प्रशांत किशोर के खिलाफ एक आपराधिक मामला पहले ही कोर्ट में दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने दोहराया कि यदि प्रशांत किशोर अपने आरोपों के लिए माफी नहीं मांगते, तो उन्हें कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।