ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / politics / संजय जायसवाल का नाम सुनते भड़क गए पप्पू यादव, कहा- इनके जैसे नेताओं...

संजय जायसवाल का नाम सुनते भड़क गए पप्पू यादव, कहा- इनके जैसे नेताओं को मैं गोबर समझता हूं

09-Sep-2022 03:47 PM

PATNA CITY : पटना सिटी में हुए मर्डर के बाद पप्पू यादव पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी के नेता भी पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे हैं। बिहार में जब उनकी सरकार थी तब किसी ने कभी विजय सिन्हा को यहां किसी ने नहीं देखा था। लेकिन, अब इन्होने गिरगिट की तरह रंग बदल लिया है। वहीं, संजय जायसवाल पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जायसवाल टाइप के जितने नेता हैं, उन्हें मैं गोबर समझता हूं। 




पप्पू यादव  ने कहा कि ये लोग खुद अपराधी और बाहुबली लोग को बढ़ावा दे रहे हैं। खुलेआम लोग गांजा, शराब पीकर बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, लेकिन इन्हे इससे कोई लेना-देना नहीं है। ये केवल माफिया और अपराधी को संरक्षण देने का काम करते हैं। पिछले दिनों जब ADM केके सिंह ने लाठी चलाई तो कहा गया कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। 




पटना सिटी में ये पहली दफा नहीं है जब किसी की हत्या कर दी गई हो। लेकिन बीजेपी के नेताओं की अब आंख खुल रही है। जब ये सरकार में थे, तब इन्हे फुरसत नहीं मिलती थी। ये लोग केवल हिन्दू-मुस्लिम करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने संजय जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि इनके जैसे सभी नेता गोबर हैं। 




आपको बता दें, बीते दिनों पटना जिला के गुलजारबाग में दादर मंडी निवासी चंदन कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसको लेकर पप्पू यादव आज पीड़ित परिवार के घर गए और उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय का भरोसा दिलाया।