बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
09-Jun-2022 06:09 PM
PATNA: बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और माले पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और माले में कोई दम नहीं है। माले तो पहले ही सरेंडर हो चुका है। माले राजद का पिछलगू बनकर घूम रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि माले डरपोक पार्टी है जो बिहार के गरीबों का शोषण कर रहा है। कांग्रेस और माले के एमएलसी प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने यह बातें कही।
वही विधान परिषद चुनाव को लेकर कई पैंतरे आज़माने के बाद अब कांग्रेस ने साफ़ कर दिया है कि पार्टी ये चुनाव नहीं लड़ेगी। वहीं दूसरी ओर प्रद्युम्न यादव ने नामांकन के लिए एनआर कटा लिया था और अब उन्होंने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। इस दौरान खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव भी उनके साथ मौजूद रहें। प्रद्युम्न यादव ने मदन मोहन झा और अजित शर्मा पर मोर्चा खोल दिया है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा कि पार्टी अब उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है। प्रद्युम्न यादव ने नामांकन के लिए एनआर कटा लिया था, जिस पर कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। आलाकमान इसपर निर्णय लेगा। हमारे पास उतनी संख्या नहीं है इसीलिए हम चुनाव नहीं लड़ सकते।