ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / politics / Bihar Political Crisis : कांग्रेस विधायक शकील अहमद का बड़ा बयान, बिहार में...

Bihar Political Crisis : कांग्रेस विधायक शकील अहमद का बड़ा बयान, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी

09-Aug-2022 11:14 AM

DESK: बिहार में एनडीए गठबंधन में उथल-पुथल मची हुई है। बिहार की सियासी हलचल पर एक तरफ महागठबंधन की बैठक चल रही है। वही जेडीयू और बीजेपी के विधानमंडल दल की बैठक भी जारी है। इसी बीच कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान का बड़ा बयान सामने आया है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।


आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद अब बिहार BJP और JDU में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि शायद गठबंधन टूट सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद एनडीए गठबंधन टूट सकता है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान का बड़ा बयान सामने आया है। 


शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। नीतीश और तेजस्वी यादव का यह फैसला ऐतिहासिक फैसला है। सब कुछ तय कर लिया गया है। CM नीतीश कुमार होंगे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।


वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बीजेपी से देश की जनता त्रस्त है। यदि बीजेपी के खिलाफ कोई सरकार बनती है तो हम लोग उसका समर्थन करेंगे। हमलोगों ने अपना निर्णय ले लिया है अब देखते हैं महागठबंधन आगे क्या फैसला लेता है।


जबकि मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार जी हैं वे जो भी निर्णय लेंगे हम सबकों मंजूर हैं। हम सब  नीतीश कुमार के साथ हैं। आज जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में सब कुछ क्लियर हो जाएगा।  


उधर नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र का भी बड़ा बयान सामने आया है। जेडीयू सांसद ने कहा कि पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गयी थी लेकिन जेडीयू को तोड़ने में लोग सफल नहीं हुए। ऐसी कोशिश करने वाले सफलता नहीं मिली।