सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
19-Sep-2021 06:28 PM
BHAGALPUR: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. सदानंद सिंह के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए।भागलपुर के कहलगांव स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्व० सदानंद सिंह के पुत्र शुमानंद मुकेश सहित अन्य शोक संतप्त परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी।
स्व. सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सदानंद सिंह अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। अपने व्यक्तित्व की बदौलत उन्होंने समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। बिहार की राजनीति में उनका अहम योगदान था।
CM नीतीश ने बताया कि सदानंद सिंह भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट का 9 बार प्रतिनिधित्व किये थे। वे 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। वे बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके थे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार,प्रमंडलीय आयुक्त भागलपुर प्रेम सिंह मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक नताशा गुड़िया सहित अन्य गणमान्य एवं प्रशंसक उपस्थित थे।