Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
08-Jul-2024 10:28 AM
By First Bihar
PATNA: रूपौली में होने वाले उपचुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। दोनों के लिए ही रूपौली की सीट नाक की लड़ाई बन गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तेजस्वी यादव पार्टी प्रत्याशी बीमा भारती के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
दरअसल, पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से विधायक रहीं बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया था। पूर्णिया सीट से जब जेडीयू से टिकट नहीं मिला तो वह आरजेडी की शरण में चली गईं थी। पूर्णिया सीट से आरजेडी ने बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया था लेकिन पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर लालू का खेल खराब कर दिया और पूर्णिया सीट से शानदार जीत दर्ज की।
लोकसभा चुनाव से पहले बीमा भारती के विधायकी से इस्तीफा देने के बाद रूपौली की विधानसभा सीट खाली हो गई है, जिसपर अब चुनाव होना है। पूर्णिया से लोकसभा चुनाव हार चुकी बीमा भारती को लालू ने फिर से रूपौली सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि एनडीए की तरफ से जेडीयू के कलाधर मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।आगामी 10 जुलाई को रूपौली विधानसभा सीट के लिए वोटिंग होनी है।
आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है ऐसे में आरजेडी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। तेजस्वी यादव आज बीमा भारती के लिए वोट मांगने रूपौली जाएंगे। इस उपचुनाव में रुपौली में तेजस्वी की यह पहली और आखिरी रैली है। तेजस्वी रूपौली के भवानीपुर स्थित बलदेव हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर बीमा भारती के लिए मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे।