अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
10-Jul-2024 06:46 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार की रूपौली विधानसभा सीट के लिए आज वोटिंग हो रही है। रूपौली के रण में कुल 11 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। मुख्य मुकाबला आरजेडी और जेडीयू के बीच है। महागठबंधन की तरफ से बीमा भारती और एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर कलाधर मंडल मैदान में हैं हालांकि इस उपचुनाव में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की भी भूमिका अहम होगी।
रूपौली में होने वाली वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले की सभी सीमा को सील कर दिया गया है और वहां सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कई लेयर में मतदान केंद्रों पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। सभी संवेदनशील बूथों पर विशेष चौकसी रहेगी। हर बूथ पर जिला पुलिस बल के अलावे केंद्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है।
रूपौली उपचुनाव में कुल 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आरजेडी से बीमा भारती, जेडीयू से कलाधर मंडल के अलावा निर्दलीय शंकर सिंह, राजपा के चंद्रदीप सिंह, भारतीय सार्थक पार्टी से राजीव कुमार, आजाद समाज पार्टी(क) से रवि रोशन, निर्दलीय लालू प्रसाद यादव, निर्दलीय अरविंद कुमार सिंह, निर्दलीय मो. शाबाद आलम, निर्दलीय खगेश कुमार और दीपक कुमार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।
बता दें कि बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद रूपौली विधानसभा की सीट खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बीमा भारतीय ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गईं थीं। पूर्णिया से आरजेडी के टिकट पर बीमा भारती ने चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। निर्दलीय पप्पू यादव ने बीमा भारती को धूल चटा दिया था। लोकसभा चुनाव हारने के बाद एक बार फिर बीमा भारती रुपौली विधानसभा से अपनी किस्मत आजमा रही हैं।